आइपीओ बूमः वॉल्यूम के मामले में 2023 रहा सबसे बेहतर, 2024 में भी खूब आइपीओ आएंगे
आइपीओ लॉन्चिंग में जारी रहेगी तेजी 15 टेक स्टार्टअप्स के आइपीओ आएंगे !
239 आइपीओ आए मेनबोर्ड व एसएमई को मिलाकर 2023 में, 2024 में 60,000 करोड़ के आइपीओ लॉन्च को तैयार
नई दिल्ली, आइपीओ के लिए वर्ष 2023 शानदार रहा। मेनबोर्ड में 59 आइपीओ ने 53,000 करोड़ रुपए से अधिक जुटाए। इन 59 कंपनियों में से 55 ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया, केवल 4 आइपीओ के शेयर ही अपने इश्यू प्राइस से नीचे ट्रेड कर रहे है। 2024 भी आइपीओ के लिए शानदार साबित हो सकता है। इस साल आइपीओ से कंपनियां 60,000 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में हैं। सेबी से 26 कंपनियों को आइपीओ की मंजरी मिल चुकी है, वहीं 31 को
मंजूरी मिलने का इंतजार है। 2024 में 15 टेक स्टार्टअप्स भी आइपीओ लाने की तैयारी में हैं। जबकि 2023 में केवल पांच, 2022 में तीन व 2021 में 11 टेक आइपीओ आए। हालांकि 2023 में आइपीओ लॉन्चिंग का रेकॉर्ड बना। मेनबोर्ड व एसएमई मिलाकर 239 कंपनियां शेयर बाजार में लिस्ट हुई। ग्लोबल आइपीओ मार्केट में हमारी हिस्सेदारी 17% हो गई जो 2022 में 6% थी।
2024 में ये टेक आइपीओ आएंगे
नए जमाने की स्टार्टअप कंपनियां वर्ष 2024 में आइपीओ पर नजरें जमा रही हैं। इस साल 12 से 15 टेक स्टार्टअप्स आइपीओ लाने का विचार कर रही हैं। इनमें फर्स्टकार्ड, ओला इलेक्ट्रिक, स्विगी, पेयू, गरुड़ एयरोस्पेस, ओयो, को-वर्किंग स्पेस उपलब्ध कराने वाली एफिस, फिनटेक स्टार्टअप पेमेंट, स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र की स्टार्टअप पोर्टिया मेडिकल और बीमा फर्म गो डिजिट भी शामिल हैं। इनके अलावा मोबिक्विक, फोन पे स्नैपडील, इक्सिगो और कैपिलरी टेक्नोलॉजी जैसे स्टार्टअप आइपीओ लाएंगी।
17% हुई भारत की हिस्सेवारी ग्लोबल आइपीओ मार्केट में, जो वर्ष 2022 में केवल 6% थी
40% उछला बीएसई आइपीओ इंडेक्स पिछले एक साल में