ईडी समन पर दिल्ली आबकारी घोटाले में पूछताछ के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के तीसरी बार भी कल बुधवार को पेश नहीं हुए। इसके बाद आधी रात को बड़ा घटनाक्रम तब सामने आया, जब आम आदमी पार्टी के कई नेताओं ने एकाएक दावा किया कि मुख्यमंत्री केजरीवाल को ईडी गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर सकती है। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ईडी के समन पर आबकारी घोटाले में पूछताछ के लिए कल बुधवार को तीसरी बार भी नहीं पहुंचे। इसके बाद देर रात को आम आदमी पार्टी के कई नेताओं ने आशंका जताई है कि पार्टी प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री के घर पर गुरुवार की सुबह छापा मारा जा सकता है और उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है।संजय राउत -
ईडी के समन पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के पेश न होने के मामले को शिवसेना सांसद संजय राउत ने इसे इमरजेंसी जोड़ा है। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, "इमरजेंसी के समय ऐसा ही हो रहा था, लेकिन इंदिरा गांधी में लोकतंत्र के प्रति एक श्रद्धा थी, लेकिन अब सरकार जिस तरह की तानाशाही केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से कर रही है, इसे पूरा देश ही नहीं बल्कि दुनिया देख रही है कि भारत में लोकतंत्र की स्थिति क्या है?
एक और मामले में उपराज्यपाल ने दिए CBI जांच के आदेश
दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना इन दिनों केजरीवाल सरकार के खिलाफ एक्शन मोड में चल रहे हैं। एलजी एक के बाद एक मामले में सरकार के खिलाफ सीबीआई जांच की सिफारिश कर रहे हैं। एलजी वीके सक्सेना ने अब आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक में अदृश्य मरीज द्वारा नकली लैब टेस्ट कराने के मामले में केंद्रीय एजेंसी से जांच करने की सिफारिश की है।
जांच एजेंसी से भाग रहे केजरीवाल-
बीजेपी आम आदमी पार्टी के इस दावे के बाद कि ईडी अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने जा रही है, इस पर दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचेदवा ने आप और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है। सचेदवा ने आप को चोरों की बारात करार दिया, जो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए शोर और मातम मना रहे थे क्योंकि वह जांच एजेंसी से भाग रहे हैं।
Tags
Political news
